प्रदेश चेयरमैन
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7।
(विस्तार)
जनपद फतेहपुर में रहने वाले शहरों व गांव में स्वच्छकार परिवार बड़ी विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है उनकी निम्न समस्या है
1 गांवों व शहरों में रहने वाले स्वच्छकार भूमिहीन परिवारों को खेतिहर तथा आवासीय जमीन दी जाए
2 जनपद फतेहपुर में गांव व शहरों में रहने वाले स्वच्छ कार परिवार वाली (मानव मल ढोने वाली 884 महिलाएं जिन्होंने काम काम करना बंद कर दिया) उनका सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए
3 गांव में बने सुलभ शौचालयों का केयर टेकर व स्वामित्व स्टार परिवार को बनाया जाए जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति का सुधार हो
4 जनपद फतेहपुर के गांव और शहरों में रहने वाले स्वच्छ कार परिवारों को अंत्योदय बीपीएल व अन्य योजनाओं से जोड़ा जाए
5 जनपद फतेहपुर के जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज तथा नगरपालिकाओं में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को श्रम एक्ट के अनुसार वेतन दिया जाए तथा महीने की 5 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाए
6 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा की जाए
7 फतेहपुर नगर पालिका परिषद नगर पंचायतों में संविदा कर्मचारियों को पीएफ बचा हुआ एरियर का भुगतान कराया जाए
अतः आपसे सादर अनुरोध करना है कि आप राज्य निगरानी समिति के सदस्य होने के नाते हमारी मांगों को अपने माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराते हुए निराकरण कराए जाने की कृपा करें स्वच्छ कार समाज सदैव आपका आभारी रहेगा
भवदीय
धीरज कुमार पूर्व सभासद
सदस्य जिला निगरानी समिति अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति फतेहपुर 212601 उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 99 35 601398