दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला एवं रोजगार सहायक संतोष कुमार साकेत के प्रयास से गंभीर रूप से अस्वस्थ वृद्ध आर ए ई ओ राम नारायण वर्मा को उपचार हेतु सीएससी नईगढ़ी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रीवा के लिए रेफर कर दिया। गौरतलब है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राम नारायण वर्मा 60 उम्र पार कर्मचारी हैं महज 5 महीने सेवा काल बचा है फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उनकी ड्यूटी लगाई गई। इस उम्र में कठिन ड्यूटी करना ही उनके अस्वस्थता का कारण माना जा रहा है। बताया गया है कि आर ओ सेंट्रल जनपद कार्यालय नईगढ़ी में मंगलवार 21 दिसंबर कि सुबह से ड्यूटी रत कर्मचारी देर रात 1 बजे तक बिना भोजन किए ड्यूटी में लगे रहे । इस दौरान शीतलहर की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई परिणाम रहा कि चिकित्सकीय उपचार उपरांत सघन जांच हेतु बड़े अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि चुनाव ड्यूटी में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाने का आदेश नहीं है फिर भी ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 4 --6 माह के आसपास रिटायर्ड होने के कगार पर है और यही जिम्मेदारों की अनदेखी वृद्ध कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।