प्रतापगढ़ :- कोरोना के संभावित लहर को देखते हुए आयुर्वेद विभाग से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उड़ैया, प्रतापगढ़ द्वारा आयुष आपके द्वार निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं इम्म्युनिटी वर्धक दवाओं का किया गया वितरण

Views
संदीप कुमार त्रिपाठी (समीर) की खबर
ब्लाक ब्यूरो चीफ/दूरदर्शन न्यूज 24/7
 
आयुष आपके द्वार
औषधि वितरण

(विस्तार)

प्रतापगढ़ कोरोना के संभावित लहर को देखते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ सरोज शंकर राम के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदीय चिकित्सालय उडैयाडीह द्वारा आयुष आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उडैयाडीह में किया गया जिसमे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी द्वारा 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इम्युनिटी वर्धक दवाओं आयुष 64 संशमनी वटी आयुरक्षा किट आयुष काढ़ा नस्य के लिए अणु तेल आदि का वितरण किया गया साथ ही कोरोना से बचाव के लिए विद्यालय के बच्चों एवं स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों को खान पान सही रखने के साथ ठंड में गरम पानी आयुषकाढ़े  पीने की सलाह दी गयी। शिविर में हाइपरटेंशन, डायबिटीज जोड़ों के दर्द पेट की समस्या सर्दी खांसी के मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षक डॉ प्रिया राय त्रिपाठी एवं जगदेव द्वारा सूर्य नमस्कार,ताडासन,वृक्षासन,अर्ध चक्रासन,अनुलोम विलोम, भ्रामरी,भस्त्रिका,कपालभाति आदि आसन एवं प्राणायाम करवाए गए तथा उनसे होने वाले लाभों की चर्चा की गयी! 
शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी,योग व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ प्रिया त्रिपाठी,
योग प्रशिक्षक जगदेव जी के अतिरिक्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना पांडेय,अध्यापिका बिन्जू देवी,कर्मचारी मुकेश आदि की महती भूमिका रही" ।।
डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी
प्रभारी चिकित्साधिकारी यू. पी. 72