दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशाम्बी/आज बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा आज का दिन अत्यंत दुःखद दिन है। जय जय भीम के नारे लगाने वाले बहुजनों बाबा साहब जी ने ये नही कहा था आप हमारे नाम की माला जपना बल्कि उन्होंने ये कहें थे कि मेरे बताएं गए मार्गो चलना लेकिन आज एस सी ,एस टी ,ओ बी सी ,व माइनोरिटी समाज के लोग उन पार्टी व नेताओं के हाथ में इस देश को शौप रखें हो जो बाबा साहब के विचारों को राजनीतिक धंधा बना रखा है उनके विचारों को लात मार दिया है। इस देश में एकमात्र पार्टी,, बहुजन_मुक्ति_पार्टी ही है जो बहुजन महापुरुषों के विचारों के साथ दलाली व अत्याचार नही करती है बल्कि उनके बताएं गए मार्गो पर चलती है। जिस सविंधान के बदौलत भारत के शोषितों मजलूमो व गरीब लोगों को आर्थिक मानसिक की आजादी व हकअधिकार और सम्मान मिला। आज दिनांक 06 दिसम्बर 2021के ही दिन मनुवादी दुश्मनों के षड्यंत्र से हत्या हुई थी आज उन्ही भारत रत्न , सविंधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के 65 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को सत सत नमन व श्रद्धाशुमन अर्पित किया गया।