नेवादा चौराहे पर ओवरलोड वाहनों की गई चेकिंग।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/दिनांक 21/12/2021को नेवादा चौराहे पर थानाध्यक्ष सराय अकिल ने ओवरलोड वाहनों को रोक कर जांच शुरू की पकड़े गए वाहनों को भेजा गया थाने जिसमें ओवरलोड ट्रक्टरो को छोड़ दिया गया।जो कि ओवरलोड वाहनों से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।और तो और नेवादा चौराहे पर तीन तीन विद्यालय रोड़ पर होने से दुर्घटना कि स्थिति हमेशा बनी रहती है। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को कई बार दी जाने के बावजूद भी प्रसाशन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे स्थानीय लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। लेकिन आज तक ओवरलोड वाहनों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
 सूत्रों के अनुसार पकड़े गए वाहनों के मालिकों से बात कर लेन-देन करके छोड़ दिया जाता है।इस लिए वाहन चालक बेखौफ होकर ओवरलोड वाहनों को लेकर चलते हैं।