भाजपा श्रम प्रकोष्ठ ने आयोजित किया श्रमिक सहभोज।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से तहसील मंझनपुर के ग्राम मोअज्जमपुर करारी कौशाम्बी में श्रमिक सहभोज आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति मंत्री औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार व विशिष्ट अतिथि मंझनपुर विधायक लाल बहादुर रहे।
श्रमिकों को संबोधित करते हुए विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराया और सबसे श्रम विभाग में पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा बहुत सी योजनाएं राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लाभ के लिए संचालित की हुई हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आप सब को इसका लाभ होगा।
श्रमिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मोदी व योगी की सरकार ने श्रमिकों, गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जानकारी ना होने के कारण श्रमिक उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं इसीलिए माननीय मोदी जी ने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ का गठन किया जिसका काम है। गरीबों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना संपूर्ण प्रदेश में श्रमिक सहभोज आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ।आप सभी लोग अपना पंजीकरण करवा लें इससे लाभ के सारे द्वार खुलते हैं। इसके माध्यम से आवास, शौचालय, बीमा, इलाज, बच्चियों की शादी जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। माननीय मोदी जी श्रमिकों व गरीबों के बेहतर भविष्य के लिए  चिंतित रहते हैं। सरकार उनके हित में कार्य कर रही है। आप सभी से गुजारिश है इन योजनाओं का लाभ लें
इस अवसर पर अखिलेश कुशवाहा, अंगद सिंह, सुरेश जयसवाल, गजराज प्रजापति, सुरेंद्र दिवाकर, मदन जयसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी व सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे।