बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार से चलती डम्फर ने मारी टक्कर मौके पर युवक की मौत।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/थाना पिपरी अन्तर्गत ग्राम सभा सेवथा में बाइक सवार को डम्फर ने मारी टक्कर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक का नाम हिमांशु पाल पुत्र ओम प्रकाश पाल निवासी चक पिन्हा का बताया जा रहा है।जो कि तिल्हापुर घाट से निकलने वाले ओवरलोड वाहन चालकों ने कसम खा रखी है कि वाहन को धीरे धीरे नहीं चलाना है। कुछ ही माह पहले ग्राम सभा अमवा में एक पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। फिर भी प्रासाशन अभी तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। जो कि कई बार नेवादा चौराहे पर ब्रेकर बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व चायल विधायक को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अधिकतर सुबह-शाम छोटे बड़े वाहन चालक तेज रफ्तार से चलते हैं लेकिन स्थानीय पुलिस केवल अवैध वसूली करने में मस्त रहती है। इन्हें लोगों के जीवन का कोई महत्व नहीं है।