नगर पंचायत समेत 36 कब्जे दारो को नोटिस

Views
कृष्णा ताराचंद की रिपोर्ट 
सिटी रिपोर्टर
दूरदर्शन न्यूज़ 24 /7 फतेहपुर।


खागा नगर के अंदर से निकले कटो घन रजबहा में विभाग ने पटरी में दोनों और अतिक्रमण चिह्नित करते हुए नगर पंचायत कार्यालय निजी विद्यालय समेत 36 लोगों को नोटिस जारी किया है कार्रवाई से भवन स्वामियों के बीच अफरा-तफरी मची है सिंचाई विभाग कार्यालय से सहायक अभियंता प्रथम की ओर से दी गई नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 22 दिसंबर तक सभी लोग स्वयं से अपना अतिक्रमण हटा ले । विभाग द्वारा दी गई नोटिस में निर्देशित किया गया है कि यदि भवन स्वामियों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो विभाग अपनी मशीनरी से कब्जा हटाएगा बताते चलें कि विभाग ने बीते महीने अतिक्रमण की जांच कराई थी इसमें नगर पंचायत की दुकानें चहारदीवारी एक निजी विद्यालय के अलावा कई मकान हुआ प्रतिष्ठान जद में मिले थे एक्सईएन सिंचाई विभाग नंद जी गुप्त ने बताया कि प्रथम नोटिस के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।