दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
रीवा जिले के हनुमना जनपद के अंतर्गत समाज सेवी साथ ही गरीब गुरबों के हितैषी क्षेत्र की जनता और नारी एकता मंच के सुख दुख मे सहभागी होने व मानवीय मूल्यों और जुझारू पन से अपनी पहचान बनाने वाले युवाओं और बुजुर्गों के साथ महिलाओं में उर्मिला जयप्रकाश (गोरे) मिश्र समाजसेवी नेतृत्व कर रहीं हैं जो हनुमना जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 12 से उम्मीदवार बताई जा रही हैं , निश्चित ही यदि ऐसा हुआ तो उनकी जीत पक्की है, जनता ने भी इस बार हर हाल में परिवर्तन कर एक युवा एवं जुझारू अगुआ चुनने का अपना मन बना लिया है, क्षेत्र के विकास के लिये ऐसे जनप्रतिनिधि विरले ही मिलते हैं , क्षेत्र की जनता खासकर युवाओं के कहने पर उन्होने कल यान गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर अपनी तैयारी जोर शोर से शुरु कर दी है, ज्ञात हो उर्मिला जयप्रकाश (गोरे) मिश्र प्रख्यात शिक्षाविद्,उद्भट विद्वान, सेवानिवृत्त व्याख्याता और वरिष्ठ समाजसेवी रामखेलावन मिश्र की पुत्रवधू है जिससे वार्ड नंबर 12 ही नहीं अपितु समूचे जनपद में ही आपकी अच्छी पैठ है खासकर युवाओं , बुद्धिजीवियों और क्षेत्र की सुशिक्षित महिलाओं में अच्छी छवि है क्योंकि लगभग पच्चीस वर्षों तक खटखरी हायर सेकेण्डरी स्कूल में पदस्थापना होने के कारण श्री राम खेलावन मिश्र को क्षेत्र के समस्त युवाओं में अच्छी पकड़ है साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जीवंत सम्पर्क होने के कारण क्षेत्र की जनता इस बार संपूर्ण परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए उर्मिला जयप्रकाश को एकतरफा चुनने का निश्चय कर लिया है