यूपी: सरकारी उचित दर दुकानदारों ने अपनी समस्याओं का निराकरण करने के लिए विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक से गुहार लगाई।

Views
समीर खान की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 ब्यूरो चीफ लखनऊ।

(विस्तार)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश/देश के अन्य राज्यों में कोटेदारों को 230 रुपए प्रति कुंतल की दर से भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश के कोटेदार कम से कम 200 रुपए प्रतिकुंतल की दर से भुगतान चाहते हैं। अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया ईपॉश मशीनों से हो रही है। इसमें पूरा विवरण होता है। बावजूद इसके अफसर जानबूझ कर रजिस्टर समेत कोटेदारों को तलब करते हैं। वर्ष 2001 से 2015 तक की विभिन्न योजनाओं का देय बकाया है। कोविड के दौरान जान गंवाने वाले कोटेदारों को 50 लाख रुपए की बीमा सहायता दी जाए। सरकारी उचित दर दुकानदारों ने अपनी समस्याओं का निराकरण करने के लिए विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक से गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उन लोगों को 70 रुपए प्रति कुंतल की दर से लाभांश दिया जा रहा है। इसमें दुकान का किराया, अनाज का भाड़ा, बिजली का बिल आदि सम्मलित है। इस लिहाज से यह काफी कम है।