दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 ब्यूरो चीफ लखनऊ।
(विस्तार)
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश/ गोमतीनगर क्षेत्र की घटना।गोमतीनगर में बुधवार शाम नशे में झगड़ा होने पर एक युवक ने बड़े भाई की गर्दन में कैंची घोप कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी भाई घर से फरार हो गया। कैंची से हमले में लहूलुहान बड़े भाई को परिवारीजन अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाई को तलाश किया जा रहा है। वहीं, घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। जुगौली निवासी गोलू बिजली मिस्त्री है। बुधवार रात गोलू ने छोटे भाई बिट्टू के साथ बैठ कर शराब पी थी। दोनों लोग नशे में थे। इस बीच बिट्टू की किसी बात पर भाई से मारपीट होने लगी। गोलू पर बिटटू भारी पड़ने लगा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ही बिटटू आपा खो बैठा और दूसरे कमरे से कैंची निकाल लाया। कैंची लेकर उसने गोलू को दौड़ा लिया। उसके पकड़ में आते ही बिट्टू ने गोलू की गर्दन में कैंची घोंप दी। गर्दन में कैंची लगते ही उसके काफी खून निकलने लगा। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे मरणासन्न देखकर बिट्टू घर से भाग निकला। इस बीच शोर सुनकर वहां पहुंचे परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से गोलू को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि घर वालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी थी। अस्पताल से डेथ मेमो आने के बाद इस घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवारीजन इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। गोलू कुछ दिन संविदा पर भी काम कर चुका है। उसका भाई से किस बात पर झगड़ा हुआ जो उसने कैंची से हमला कर दिया। पड़ोसी भी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस जाँच में जुटी, पुलिस कार्यवाही कर आरोपी की तलाश जारी।