राज्य मंत्री सुरेश पासी जी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन 24/7 न्यूज ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।


कौशांबी/जनपद में राज्य मंत्री सुरेश पासी के आगमन पर शुक्रवार को मेड़वापर फरीदपुर सुलेम मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।कार्यक्रम की शुरुआत चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपनी सरकार के कामकाज के तमाम फायदे गिनवाए और कहा हमारी सरकार में बिजली की समस्या खत्म हो गई है जनता को जाम की समस्या से मुक्त कर दिया गया है ।हमारे पास केंद्र में मोदी राज्य में योगी सरकार जनता की पहली पसंद है। और हम लगातार काम कर रहे हैं।राज्य मंत्री सुरेश पासी
ने कहा 2007 से लेकर 2012 तक बसपा की सरकार रही 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार रही । हमने राम मंदिर का मुद्दा हो चाहे धारा 370 का मुद्दा हो करोना जैसी महामारी में डटे रहे। उन्होंने कृषि कानून की वापसी पर जवाब देते हुए कहा प्रधानमंत्री जी के शब्दों को जिन लोगों ने सुना भाव विभोर हो गए उन्होंने आगे कहा लोग सकून चाहते हैं । मुफ्त वैक्सीन दो टाइम फ्री राशन 18 घंटा बिजली पक्का मकान विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रहा।