क्राइस्ट चेतना मंच ने ठोकी ताल सोशल मीडिया पर वैरल हुई कॉन्स्टिटूशन अमेण्डमेंट की फ़ोटो को बताया पैसा कमाने और ज़मीन हड़पने का ज़रिया। मामला पटियाला हाउस कोर्ट में है ।

Views
कैफी सुल्तान की खबर
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक 

(विस्तार)

लखनऊ (नीरज प्रकाश) सोशल मीडिया पर  कॉन्स्टिटूशन अमेण्डमेंट की कॉपी वाइरल करने के मामले में क्राइस्ट चेतना मंच की श्रीमती जूही पोल्सन ने इसको महज़ एक छलावा बताया है । उन्होंने बोला की इस तरह से कॉन्स्टिटूशन अमेण्डमेंट दिखा कर केवल पी०सी० सिंह एंड कम्पनी धन की उगाही प्रिन्सिपल और अधिकारियों से करना चाहते हैं,  और डाययसेस के स्कूल और चर्चेज़ में अपना क़ब्ज़ा करना चाहते हैं । क्योंकि अब इस फ़र्ज़ी कम्पनी से लोगों ने अपना पल्ला झड़ना शुरू कर दिया है। और अब इनकी मंशा है ‘’जितना बटोर सकते हो बटोर लो”। श्रीमती जूही ने साफ़ कर दिया कि कॉन्स्टिटूशन का फ़र्ज़ी अमेण्डमेंट इसलिए प्रोजेक्ट किया जा रहा है कि प्रिन्सिपल और अधिकारियों के बीच में पी०सी०सिंह एंड कम्पनी का दबदबा बना रहे। पर अब यह मुमकिन नहीं है । मसीही समाज इसकी घोर निंदा करता है । उन्होंने बोला की मामला पटियाला हाउस कोर्ट में है और इस बार ना ही ऐनिवर्सरी का बहाना चलेगा और ना ही करोना का । सारे रास्ते बंद हो चुके हैं । श्रीमती जूही ने बोला की स्पा मीटिंग करने के लिए करोना की गाइड्लायन को क्या भूल गए थें? क्राइस्ट चेतना मंच ने मसीही भाई बहनो को सचेत करते हुए बोला कि इस तरह के छलावे में बिलकुल ना आय यही कॉन्स्टिटूशन अमेण्डमेंट को दिखा कर एक साल से ये फ़र्ज़ी कम्पनी सब को बेवक़ूफ़ बनाने में जुटी है और सीधे साधे मसीही भाई बहनो का शोषण कर रही है। क्राइस्ट चेतना मंच ने मसीही भाई बहनो से अपील किया है की अब इस तरह के फ़र्ज़ी फ़रमानो से डरने की ज़रूरत किसी को नहीं है क्योंकी मामला कोर्ट में है और पी०सी०सिंह एंड कम्पनी का कार्यकाल ख़त्म हो चुका है।