सड़क हादसे में घायल चौकी इंचार्ज की इलाज के दौरान मौत।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट।
दूरदर्शन 24/7 न्यूज ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।

कौशाम्बी/मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी कोर्रई में तैनात चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राजीव नारायण सिंह ड्यूटी के दौरान चौकी से मंझनपुर कोतवाली 12 नवम्बर को करीब 9:30 बजे रात्रि जा रहे थे। सी०जे० एम० आवास के सामने मंझनपुर में सड़क हादसे में वह गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उप निरीक्षक की हालत गंभीर होते देख चिकित्सको ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान राजीव नारायण सिंह की मौत हो गई है। ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति दे।