दूरदर्शन 24/7 न्यूज ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशाम्बी/ जनपद के 24 वर्ष पूर्व सृजन होने के बाद भी भूमि विकास बैंक की तहसील चायल शाखा प्रयागराज में स्थित है। कई बार मॉग करने के बाद भी शाखा को चायल में स्थापित नही किया गया जिससे किसानों में काफी रोष है। चायल खास स्थित यूनानी अस्पताल अत्यन्त जर्जर एक खपरैल कमरे में चल
रहा है जो किसी भी समय धाराशायी हो सकता है। डाक्टर, कम्पाउंडर जान जोखिम में
डालकर मरीजों की सेवा कर रहे है। इस भवन की मरम्मत करायी जाए।
तहसील चायल के नगर पंचायत चरवा में अधूरा गौशाला 15 माह से निर्माण कार्य बाधित है। जो कि वर्तमान जिलाधिकारी महोदय के दुबारा प्रस्ताव कराने के बाद गौशाला का पुनः टेण्डर किया गया जो कि टेण्डर हुए 3 माह हो चुका है। जिसके बाद पुनः उक्त गौशाला में 3 दिन कार्य किया गया उसके बाद से आज तक उक्त गौशाला में निर्माण कार्य नही शुरू किया गया है। जिससे आवारा पशु खेत को चर रहे है। जिससे खेतों को नुकसान हो रहा है। जिसमे उपस्थित रवि शंकर प्रेम चंद्र, शिवराज नरेंद्र कुमार पाण्डेय आदि किसान मौजूद रहे।