दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमना शैल यादव के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर एक्टिवा स्कूटी mp-17-SB- 6147 पर बरकुडा की तरफ से आ रही है।जिस पर हनुमना पुलिस बरकुड़ा ईदगाह के पास एक्टिवा स्कूटी को दबोच लिया साथ में 2 आरोपी भी पकड़ लिए गए जिनमे एक हनुमना क्षेत्र का कुख्यात नशा तस्कर बताया जा रहा है पकड़े गए आरोपी में राकेश केशरी उर्फ मुन्ना पिता रामजी केशरी उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 हनुमना जिला रीवा तथा साथ में एक आपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया गया उनके पास से 124 शीशी नशीली कफ शिरफ क़ीमत 16721 रुपए जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक शैल यादव नागेन्द्र यादव सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह प्रधान आरक्षक पुष्पराज तिवारी प्रधान आरक्षक रामाश्रय वर्मा प्रधान आरक्षक अशोक द्विवेदी आरक्षक दिवाकर सिंह आरक्षक विकास सिंह आरक्षक संजीव यादव आरक्षक सुमित सिंह आरक्षक कन्हैया सिंह पटेल आरक्षक शिव कुमार दुबे आरक्षक कमलेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।