दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
सुरेरी(जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री ज्योति गुप्ता ने बुधवार की सुबह अपने ही घर में साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां किरन ने दरवाजा खोल कर देखा तो ज्योति पंखे में साड़ी के सहारे झूल रही थी। जिसे देखकर वह चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि मेरे मौत का जिम्मेदार रुस्तम अली है, पिताजी आप रुस्तम से मेरे मौत का बदला जरुर लीजिएगा, रुस्तम ने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरे मौत का जिम्मेदार भी वही है। वही पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दो समुदायों का मामला होने के कारण क्षेत्राधिकारी मडियाहू सहित थानाध्यक्ष रामपुर, थानाध्यक्ष नेवढ़िया व पीएससी बल भी मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी हुई हैं। वही मृतक किशोरी के पिता सुरेंद्र ने थाने पर लिखित तहरीर दी है पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।