दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
रीवा-दिनाँक 30/31.08.2021 की रात्रि फ़रियादी छुन्नू बाल्मीक पिता शिवप्रसाद बाल्मीक उम्र 55 साल निवासी महदेवा थाना अमानगंज जिला पन्ना हाल निपनिया रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा के सूने घर के अंदर घुसकर घर के अंदर रखी 01 नग TV, 01 नग सेटअप बॉक्स, 05 नग चाँदी के सिक्के, व घरेलू बर्तन कुल कीमती 15000/-रूपये की चोरी कर ले जाने पर से फ़रियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रीवा में अज्ञात बदमाश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 592/2021 धारा 457,380 IPC का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना थाना में प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार द्वारा मुख़बिर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल के आसपास के लोगों से जानकारियाँ एकत्रित की गईं। इसी दौरान मुख़बिर द्वारा जानकारी दी गयी कि अमरइया टोला निपनिया मोहल्ला निवासी शातिर बदमाश मन्नूलाल उर्फ मन्नू टीआई उर्फ मन्नू प्रजापति पिता संतोष उर्फ लहामन प्रजापति उम्र 20 साल निवासी अमरइया टोला निपनिया रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा घटना की रात्रि घटना स्थल के आसपास घूमता पाया गया है। मुख़बिर से प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में, निपनिया मोहल्ला में पुलिस टीम के साथ दविश देकर मन्नूलाल उर्फ मन्नू टीआई उर्फ मन्नू प्रजापति पिता संतोष उर्फ लहामन प्रजापति उम्र 20 साल निवासी अमरइया टोला निपनिया रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जो दोनों आरोपियों द्वारा साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।आरोपियों की निशादेही पर चोरी गया मसरुका बरामद किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी मन्नूलाल उर्फ मन्नू टीआई उर्फ मन्नू प्रजापति पिता संतोष उर्फ लहामन प्रजापति उम्र 20 साल निवासी अमरइया टोला निपनिया रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा बरामद सम्पत्ति 01 TV , बर्तन व चांदी से 05 सिक्के कुल कीमती 15000-/-रुपये महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक कौशलेन्द्र शुक्ला, उमेश तिवारी,