बालू माफियाओं का आतंक बीच सड़क पर ओवरलोड बालू वाहन खड़ा कर लगाता है जाम।

Views
सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट
दूरदर्शन न्यूज 24/7 /ब्यूरो चीफ कौशाम्बी

(विस्तार)

कौशाम्बी/ जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इलाके की पुलिस भी बालू माफियाओं के आगे मूकदर्शक बनकर खड़ी हुई है। उक्त माफियाओं के हनक के आगे कहीं न कहीं इलाके की पुलिस भी किसी दबाव के चलते माफियाओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने से पीछे हट रही है। सरकार के द्वारा आम जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स वसूल कर बनाई गई सड़क पर इलाके की पुलिस की मिलीभगत से बालू माफियाओं ने एकाधिकार कब्जा कर आम नागरिकों की सड़क पर चलने की स्वतंत्रता छीन लिया है।
गौर तलब है कि यमुना नदी घाट से बालू निकासी बंद हो जाने के बाद बालू माफिया काफी तादात में गैर कानूनी तरीके से नेवादा गांव के पास बालू का अवैध भंडारण कर लिया है और अब महंगे दामों में जरूरतमंद लोगों को बेचकर अच्छी - खासी कमाई कर रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में ओवरलोड बालू वाहनों को नेवादा से लेकर तिल्हा पुर मोड़ तक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है रात होते ही अन्य जनपदों के लिए बालू ट्रकों को भेज दिया जाता है जिससे आम नागरिकों को इस सड़क से गुजरने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने कई दफा इलाके की पुलिस को भारी - भरकम जाम से निजात पाने के लिए अवगत कराया लेकिन उक्त बालू माफियाओं से साठ - गाठ के चलते इलाकाई पुलिस की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया जिससे स्थानीय लोगों के साथ - साथ राहगीरों को इस सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। इसलिए स्थानीय लोगों ने इस सड़क की ओर सूबे के मुखिया का ध्यान आकृष्ट कराकर बालू माफिया से सड़क कब्जामुक्त कराने की मांग की है।