सत्रह वर्षीय किशोर के उपर विद्युत तार गिरने से उसकी मौके पर ही हुई मौत।

Views
मोहम्मद रईस की रिपोर्ट 
दूर दर्शन न्यूज 24/7/ब्योरो चीफ अयोध्या 

विस्तार 

सोहावल अयोध्या

विद्युत उपकेंद्र गोंडवा से संबंधित गोंडवा गांव निवासी सत्रह वर्षीय किशोर अशोक कुमार पुत्र बाबू लाल की शाम लगभग 8 बजे अचानक जर्जर बीजली के तारों की चपेट मे आने से मौत हो गई। अशोक के पिता बाबू लाल ने थाना अध्यक्ष रौनाही को दिये गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाया है कि अशोक अपने चाचा के घर से जब लौट रहा था तो छवि लाल यादव के दरवाजे के सामने पहुँचते ही अचानक उसके उपर जर्जर विद्युत तार गिर पड़ा जिसकी चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई। 
बाबू लाल ने बिजली विभाग के उपर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।