सपा अध्यक्ष ने आज लखनऊ में भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्मेलन में दावा किया,.... लगता है सपा जीतेगी 400 सीटें।

Views
शिव कुमार सिंह की खबर दूरदर्शन न्यूज़ 247/असिस्टेंट ब्यूरो चीफ


लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता की सत्तारूढ़ बीजेपी से नाराजगी को देखकर लगता है कि सपा राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीत लेंगी.
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया,"सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है अभी तक तो हम 350 बोलते थे लेकिन जिस तरह की नाराजगी जनता के बीच में है हो सकता है हम 400 सीटें जीत जाएं. आज तो स्थिति ऐसी है कि भाजपा (BJP)के पास प्रत्याशी कम पड जाएंगे. प्रत्याशी टिकट ही नहीं मांगेंगे".
अखिलेश जी ने कहा कि पिछले रविवार को मिर्जापुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने एक रैली में कहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में जारी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र का हर वादा पूरा कर दिया है. मगर सच्चाई यह है कि भाजपा ने अभी तक अपना घोषणापत्र खोल कर देखा भी नहीं है.

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर राजनीति को जनसेवा नहीं बल्कि कारोबार का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए कहा "भाजपा के लोग 'मेनिफेस्टो' नहीं बल्कि 'मनीफेस्टो' बनाते हैं. उनके लिए राजनीति एक बिजनेस है. भाजपा का धोखा जनता ने देख लिया है भाजपा की कोई काम करने की संस्कृति नहीं है अगर रही होती तो शायद कुछ काम भी किए होते." उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य कि योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा की पूरी सरकार और प्रशासन में जनता को धोखा दिया और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को कुपोषण के मामले में, गंगा में शव बहाने, लाशों पर से कफ़न उतारने, कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं की कालाबाजारी करने, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करा कर शिक्षकों की बलि देने बेगुनाह लोगों को जेल में डालने, विशेष धर्म और जाति के लोगों पर अत्याचार करने, बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर अपनी नाकामी छिपाने और हिरासत में मौत के मामले में नंबर एक राज्य करार देते हुए इनके लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया.