दूरदर्शन न्यूज़ 247 /प्रधान संपादक
(विस्तार)
चित्रकूट यूपी के चित्रकूट जिले के मारकुंडी स्थित सबरी जलप्रपात घूमने गए चार लोग रविवार को नदी में डूब गए. इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची मारकुंडी पुलिस ने बचे लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामला मारकुंडी थाना क्षेत्र के शवरी जलप्रपातका है. जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले के रहने वाले साहू प्रभारी के चार युवक चित्रकूट के शवरी जलप्रपात घूमने के लिए गए हुए थे. तभी जलप्रपात के ऊपर चारों युवक एंजॉय कर रहे थे तभी तेज बहाव के कारण चारों युवक बह गए. जिससे शोर सुनकर लोगों ने चारों युवकों को पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू हुई।