अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक बेरोकटोक हो रहे हैं। संचालित

Views
अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक बेरोकटोक हो रहे हैं। संचालित*


अवैध ट्रांसपोर्टिंग में खनन विभाग के आला अधिकारी का बड़ा हाथ*

साहब का ड्राइवर जारी कर रहा है। इंट्री*

 जिलाधिकारी का रिटायर्ड फौजी स्क्वाड भी हुआ फेल*

कौशाम्बी।* जिले में एक बार फिर से अवैध रूप से ओवरलोड ट्रकों का आवागमन निर्बाध रूप से शुरु हो गया था। उल्लेखनीय है। कि डीएम के रूप में अमित कुमार सिंह के आने के बाद इसमें कमी आई थी। लेकिन अब यह पुनः अपने पुरानी रफ्तार पर चल चुका है। जिला अधिकारी के द्वारा इन अवैध संचालन को रोकने के लिए बनाई गई, रिटायर्ड आर्मी की स्क्वाड भी फेल साबित हो रही है। कहा तो यहां तक जा रहा है। कि खनन आधिकारी के इशारों पर अब यह टीम वसूली स्क्वाड के रूप में तब्दील हो चुकी है।


जिले में बालू के अवैध व्यापार में माफिया हस्तक्षेप बाकायदा जारी जिसके बदौलत जिले के अधिकारी भी इस खेल से करोड़ों रुपए महीने की कमाई कर रहे हैं। जिले में अवैध रूप से ओवरलोड संचालित हो रहे वाहन इसी का परिणाम है। जिला अधिकारी के द्वारा शासन के निर्देश अनुसार अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन जिले के खनन आधिकारी की इन माफियाओं से संलिप्तता के चलते जिला अधिकारी का यह आदेश हवा हवाई हो गया है। जिले में खुलेआम अवैध ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। और इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है स्थिति यह है। कि इन ओवरलोड वाहनों से प्रतिदिन लोगों की मौत हो रही हैं। इसके बाद भी आधिकारी पैसे की लालच में मौत के इस खेल में अपने हाथ खून से लाल कर रहे हैं। जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।