खबर का हुआ असर, दो दिन में बदला गया ट्रांसफार्मर

Views
जियाउल हक जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7

(विस्तार)

दो दिन पहले  दूरदर्शन न्यूज़ 247 चलाई थी यह खबर, खबर को देखने के लिए यहां क्लिक करें

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के विकासखंड ठेकमा के अहिरौली गांव में दूरदर्शन न्यूज़ 247 की खबर का असर हुआ है। स्थानीय गांव के ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग लाइट को लेकर परेशान थे। ज्ञात हो कि स्थानीय गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने पर बुधवार को ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो रही थी। ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली नहीं मिलने पर लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही थी, रात के समय सोने में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी और बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। अंधेरे में काफी घर डूबे थे, इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से काफी समस्या हो रही थी, रात के समय सोने में काफी परेशानी हो रही थी और इसकी शिकायत हम लोग विद्युत विभाग में किए थे। दूरदर्शन न्यूज़ 247 ने इसको मुद्दा बनाकर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के 2 दिन के अंदर ट्रांसफॉर्मर लग गया और अब लाइट आ गई है तो हम लोगों को बहुत सुविधा हो गई है। इस भीषण गर्मी में बिजली आने से हम लोगों को काफी राहत मिल गई।
अब हम लोग खेत की सिंचाई कर लेंगे और बच्चे रात में पढ़ सकते हैं। बिजली आ जाने से हम लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, रात के समय हम लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उनका कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा हमारे गांव में लगे ट्रांसफार्मर जलने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए ट्रांसफार्मर को लगवाया है और खबर का असर भी हुआ है। हम लोग बिजली नहीं आने से इस भीषण गर्मी में बहुत परेशान थे लेकिन आपने हमारे गांव की खबर को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के 2 दिन के अंदर ट्रांसफॉर्मर आ गया। हम लोग दूरदर्शन न्यूज़ 247 व बिजली विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं अब हम लोगों की समस्या दूर हो गई है। अब हम लोग बहुत खुश हैं।