नए संसद भवन का उद्घाटन : भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय ने बताया विपक्ष के विरोध का असली सच

Views

यह भाजपा नेता नीतीश पाण्डेय जी की फोटो है।


जियाउल हक जी की रिपोर्ट

(I.C.B चीफ)

दूरदर्शन न्यूज़ 24/7


(विस्तार)


लखनऊ। भाजपा नेता, प्रदेश मंत्री भगवा रक्षा परिषद् नीतीश पाण्डेय जी ने कहा कि 28 मई को होगा ‘नव्य भारत’ के विराट संकल्पों का ‘भव्य संसद’ भवन उद्घाटन यह 28 मई की तारीख देश के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रही है। जो दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं वह टीवी के सामने बैठकर लोकतंत्र के पवित्र 

मंदिर नए संसद भवन के उद्घाटन को देख साक्षी बने। नीतीश जी ने कहा कि नए संसद भवन उद्घाटन को लेकर विपक्ष का विरोध इसलिए है कि उनके कल्पना से जो परे था वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कर दिखाया और समय से पहले कर दिखाया।

"विपक्ष की तकलीफ संसद नहीं है, ना ही राष्ट्रपति को बुलाया जाना है, बल्कि उनकी तकलीफ है कि ये मोदी जी ने कर दिखाया है और इसलिए विपक्ष को यह बात हजम नहीं हो रहा है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी हैं, तो मुमकिन है और यह संसद भवन के उद्घाटन में होता दिख रहा है। हमारी लोकतंत्र के मंदिर से आस्था जुड़ी है, तो वहां जाकर माथा टेकेंगे। मेरा सवाल है विपक्ष से आज तो आप उद्घाटन में नहीं जाएंगे, लेकिन क्या जब संसद चलेगी, तब भी वहां नहीं जाएंगे ??"

"कोई बिहार से झुंड बनाने आ रहा है, कोई दिल्ली से तो कोई कोलकाता से झुंड बनाने आ रहा है। मेरा कहना है कि शेर हमेशा अकेला चलता है और वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी हैं। झुंड बनाने वाले तो सिर्फ लड़ते रह जाएंगे और 2024 में भी शेर ही लोगों के आशीर्वाद से जीतकर आएगा।"