ज़ियाउल हक़ जी की रिपोर्ट
(I.C.B चीफ)
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
अहिरौली,आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग रही है। भक्तों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। आजमगढ़ जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली गांव में डीह बाबा के मंदिर में पूजा पांडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
शारदीय नवरात्रि में डीह बाबा के मंदिर परिसर में नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने मौके पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
नवरात्रि में की जाती है नव दुर्गा की उपासना
भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता-रानी के जयकारे लगाए। नवरात्रि में नव दुर्गा की उपासना की जाती है। इस बार नवरात्रि पर लोगों में ज्यादा उल्लास देखा जा रहा है। इससे पहले कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में भीड़ कम लगती रही है।
सुबह-शाम हो रही पूजा
मंदिरों में लोग सुबह और शाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आरती में भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा घरों में भी लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस अवसर पर नीरज राय, मनीष राय, विकास राय, मोनू यादव, सूरज कुमार, सोनू कुमार, विकास यादव, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।


