यातायात पुलिस ने गुलाब का फूल एवं फेश मास्क भेंट कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति किया जागरूक।

Views

 फरीदाबाद, (हृदयेश कुमार) 

 यातायात पुलिस द्वारा लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया हुआ है ताकि सभी लोग मास्क लगाकर स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें और कोरोना के नए वेरिएंट  से बचाव हो सके l यातायात पुलिस में उप निरीक्षक विजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ संजय कॉलोनी स्थित सोहना रोड पर लोगों को फेश मास्क वितरण किए  और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सजग करते हुए उनको स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया और उन्हें बताया गया कि बिना फेश मास्क घर से बाहर ना निकले l यातायात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि माननीय पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश अनुसार और यातायात पुलिस उपायुक्त सुरेश हुड्डा एवं यातायात पुलिस एसीपी पृथ्वी सिंह के निर्देशन में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 गुलाब का फूल भी मास्क के साथ लोगों को देते हुए मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया l   संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के नजदीक शहर में  ट्रैफिक के मामले में बहुत ही ज्यादा व्यस्त सड़क सोहना रोड पर सैकड़ों लोगों को  मास्क लगाने के लिए समझाया एवं प्रेरित किया l  लोगों ने लोगों ने सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के इस प्रशंसनीय कार्य की सराहना की  सरकार द्वारा भी  कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के प्रति  काफी सजग और गंभीर है ताकि लोग इस भयंकर बीमारी की चपेट में ना आए और स्वस्थ रहें l