दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशाम्बी/आज दिनांक 9-12-2021को जनपद में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी एकल प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश कौशाम्बी के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वाधान में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन बी एल इंटर कॉलेज सुधवर गांव के चायल ब्लॉक में किया गया सचिव जिला सेवा प्राधिकरण श्रीमती सौम्या गिरी के सौजन्य से किया गया उक्त शिविर महिलाओं के अधिकार विषय पर किया गया जिसका संचालन श्रीमती संगीता कुशवाहा के सौजन्य से आयोजित हुआ उक्त शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं को संविधान में मिली जानकारी के बारे में बताया गया वही उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई महिला हिंसा से परेशान है तो जिला विधिक प्रकरण कौशांबी के सचिव को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर विधिक सहायता एवं निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकती हैं तथा मुकदमा पूर्ण सुलह (प्री- लिटिगेशन) के माध्यम से विवाद का हल निकाला जा सकता है संस्था के सदस्य सुश्री रितिका के द्वारा शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया वहीं स्वास्थ्य के अधिकार विषय पर भी चर्चा की
बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।