दूरदर्शन न्यूज 24/7 ब्यूरो चीफ कौशाम्बी।
कौशाम्बी/पिपरी थाना क्षेत्र के विक्रमाजीत पुत्र रामखेलावन गिरिया खालसा की गांव के दबंग हीरालाल वा दामोदर पुत्र गण गोरे लाल पंडित आदि लोग जबरिया जमीन पर कब्जा कर रहे हैं इस मामले की शिकायत विक्रमाजीत ने 01 दिसंबर को स्थानीय थाना पिपरी और पुलिस चौकी चायल से कर जमीन पर कब्जा रोकने की मांग की लेकिन कब्जा तो नहीं रुक सका लेकिन अवैध कब्जा कर रहे दबंगों ने 01 दिसम्बर को विक्रमाजीत के बेटे मिथुन को पीट दिया इस बात की शिकायत लेकर फिर विक्रमाजीत स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचा जिस पर पुलिस ने तहरीर तो ले लिया और दबंगों को चौकी बुला लिया आरोप है कि चौकी पुलिस दबंगों से मिल कर उन्हें अपराध करने की छूट दे दी जिस पर दबंग वापस घर पहुंचे और 2 दिसंबर की सुबह विक्रमाजीत पर प्राणघातक हमला कर दिया लाठी डंडा कुल्हाड़ी से लेश आधा दर्जन लोगों ने गुरुवार को विक्रमाजीत पर जमकर हमला किया जिससे विक्रमाजीत लहूलुहान होकर गिर पड़ा आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे जहां उसका इलाज चल रहा है मामले की सूचना लेकर विक्रमाजीत परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की हैं।