यूपी: सिविल अस्पताल ने शासन को भेजा पत्र, सिविल अस्पताल नए भवन में पार्किंग नही।

Views
समीर खान की रिपोर्ट।
दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 ब्यूरो चीफ लखनऊ।

(विस्तार)

लखनऊ: सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस के नन्दा ने बताया कि बिल्डिंग को तोड़ने का काम चल रहा। पार्किंग के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।सिविल अस्पताल में करीब 400 बेड के विस्तार वाले निर्माधीन भवन में पार्किंग की सुविधा न होने से अस्पताल प्रशासन असमंजस में है। पार्किंग न होने पर मरीजों व स्टाफ के वाहन कहां खड़े होंगे? इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। मौजूदा समय में अस्पताल में पार्किंग की समस्या है। बेड बढ़ने पर अस्पताल में करीब 800 बेड हो जाएंगे। तब यह समस्या और भी गंभीर होगी। सूचना विभाग परिसर में सिविल अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है। बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। शासन को भेजे गए पत्र के मुताबिक अस्पताल के विस्तार के लिए बनाए गए मानचित्र में भूतल में पार्किंग बनाने की सहमती बनी थी, लेकिन बिल्डिंग टूटने के दौरान मिली मानचित्र में पार्किंग नहीं दी गई है। जबकि अस्पताल की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग ही है। ऐसे में अस्पताल में आने वालों के लिए अगर पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई तो हर रोज अस्पताल के बाहर जाम जैसी स्थिति रहेगी।