दूरदर्शन न्यूज़ 24/7
(विस्तार)
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में आज दिनांक 18/11/2021 को 11:00 बजे पदयात्रा निकाली गई जिसको महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार राय जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली बरदह डिग्री कॉलेज से होते हुए बरदह पोस्ट ऑफिस बरदह प्राथमिक विद्यालय तथा बरदह थाने से होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई लगभग 400 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस पदयात्रा में प्रतिभाग किया भारत निर्वाचन आयोग तथा भारत सरकार के निर्देश के क्रम में आयोजित रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा वोट के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया गया डॉ अजीत प्रसाद राय डॉ संजय यादव डॉ संजय श्रीवास्तव अमरनाथ यादव डॉ श्याम नारायण तिवारी डॉ सर्वेश तिवारी डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह डॉ सुनील मिश्र डॉ अजय श्रीवास्तव डॉ प्रगति श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा मौर्या अश्वनी राय व जियाउल हक (यू०पी० हेड दूरदर्शन न्यूज़ 24/7) समेत आदि प्राध्यापकों एवं समस्त छात्र छात्राओं ने डॉ देवेंद्र कुमार पांडे (असिस्टेंट प्रोफेसर) तथा इस कार्यक्रम के संयोजक के नेतृत्व में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।