नईगढ़ी रीवा सहकारी समिति के ऑपरेटर को वेतन के पडें लाले।

Views
कैफी सुल्तान की खबर
 दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक 

(विस्तार)

जिले की सहकारी समिति मर्यादित बहुती में तैनात ऑपरेटर को वेतन के लाले पड़े हैं लॉकडाउन के बाद से वेतन नहीं मिला है जबकि वर्ष 2019-2020  धान उपार्जन में कार्य किया था जिसकी वेतन सभी आपरेटर को 48000 रुपये की दर से नागरिक आपूर्ति  द्वारा दिया जा चुका है ।लेकिन नागेन्द्र पांडेय को आज दिनाक तक नही दिया गया
2 साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी तक बेतन न मिलना ऑपरेटर के द्वारा बताया गया है ऑपरेटर नागेन्द्र पांडे ने बताया कि इसकी शिकायत हम जिला कलेक्टर डी आर सहित सीएम हेल्पलाइन नंबर 14116924 जिसमे सिकायत दर्ज है  लेकिन  निराकरण आज तक नही हो पाया ऊपर से शिकायत बन्द करने का दबाव बनाया जाता है
 हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है सहायक प्रबंधक रमाशंकर तिवारी द्वारा ₹5000 की मांग की  जाती है जो मैं देने में असमर्थ हु इस वजह से मजदूरी  नहीं मिल रही है । ऐसे में हमारे घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है। लॉकडाउन में परिवार की गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है ऑपरेटर नागेन्द्र पाण्डेय क कहना है कि वेतन न मिलने से त्योहार फीका हो गया है कहीं शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमारे सही समय वेतन उपलब्ध कराई जाए जिससे हमारे परिवार का जीवन यापन हो सके।