दबंगो ने दलित परिवार को पीटा फिर फरियादी मऊगंज थाने के बेलगाम और गुंडागर्दी पर उतारू मुंशी की कोप का हुआ शिकार अभद्र भाषा प्रयोग करने का वीडियो वायरल।

Views
कैफी सुल्तान की खबर
 दूरदर्शन न्यूज़ 24/7 /प्रधान संपादक 

(विस्तार)


मऊगंज जिले में पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार सिंह बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिस की भ्रस्ट और अराजक कार्यप्रणाली मे सुधार को लेकर लगातार प्रयत्नशील हैं।
लेकिन कुछ भ्रस्ट बेलगाम पुलिस कर्मियों द्वारा उनके व्यवस्था सुधार और अपराध नियंत्रण के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों में पानी फेरने से पीछे नही हट रहे जो कि खाखी को दागदार करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे।
ऐसे में फरियादी अपराधी से प्रताड़ित होने के बाद बेलगाम पुलिस बलों से प्रताड़ित हो रहे है।
जो न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते दिख रहे हैं ऐसा ही  मऊगंज पुलिस थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक  की गुंडागर्दी व अभद्र भाषा के प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जिसमे  दबंगों द्वारा मारपीट किये जाने की फरियाद अखिलेश साकेत पिता सालिकराम साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी ढढ़नी मऊगंज थाना में पदस्थ मुंशी अच्छेलाल सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो  मुंशी के द्वारा फरियाद को।अनसुना करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा वह फरियादी  जो खुले तौर पर एसपी के पास जा जो करना है तो कर लो  इतना ही नही हद तो तब पार हो गई जब गुंडागर्दी पर उतारू मुंशी सरेआम कलेक्टर को गालियां देता हुआ इस वीडियो में देखा जा रहा है।  इस दौरान कुछ लोगों ने मुंशी की अराजकता का वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा जिसमें कलेक्टर एसपी को भी सीधे चुनौती देते हुए ऐसे में जब जनता के रक्षक ही भक्षक बनकर पुलिस थाना में जंगलराज चला रहा हो तो लोगों की जानमाल कैसे सुरक्षित होगी खबर के साथ कुछ वीडियो वायरल नही किए जा रहे क्योंकि उसमे मुंशी अच्छे लाल सिंह ने उसमे अभद्र भाषा की सारी सीमा लांघ दी है।