जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायतों सचिवो पर दवाब बना कर की जा रही है वसूली।

Views
कैफी सुल्तान की खबर 
दूरदर्शन न्यूज़ 247 /प्रधान संपादक 

(विस्तार)


जवा जनपद इस समय वसूली करने का अड्डा बन चुका है आम जनता की शिकायतो को वसूली करने का माध्यम बनाया जा रहा है जी हा आपको बता दें कि जवा जनपद की पंचायतो मे आम जनता की शिकायतो का जनपद सीईओ द्वारा  निराकरण करने के बजाय सचिवो से वसूली करने का अच्छा माध्यम बनाया जा चुका है ग्राम पंचायत बडाछ घूमन कोनी कसियारी जवा बरहुला ऐसी लगभग दर्जनों पंचायत से आम जनता द्वारा पीएम आवास खेत तलाब पीसीसी सडक व प्रसासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओ मे गडबडी की शिकायते जनपद सीईओ के पास आयी थी लेकिन सीईओ द्वारा पंचायतो का निरीक्षण कर कार्यवाही का झूठा आश्वासन आम जनमानस को देकर सचिव व रोजगार सहायक की नोटीस काट कर जवाब मागा जाता है जमीनी स्थल पर कार्य न होने की दशा में जनपद सीईओ जवा द्वारा सचिवो व रोजगार सहायको से वसूली की जाती है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सचिवो ने यह बात अपने से स्वयं बतायी है इस तरह के भष्ट्राचार से अब आम जनता का जवा जनपद से विश्वास उठता जा रहे हैं कई भाजपा नेताओ ने जनपद सीईओ के इस काले कारनामों की बात स्वयं बतायी है कि वही जनपद मे जनप्रतिनिधि द्वारा जनपद सीईओ को पंचायतो मे हो रहे भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए कहा जाता है पर जनप्रतिनिधि की बातो मे ध्यान न देकर अपने चहेते लोगो के कहने पर जनपद सीईओ पंचायत सचिवो व रोजगार सहायक  को संरक्षण देने पर विवश हो रहे हैं जिससे जनप्रतिनिधि की नजरो मे भी जनपद के कर्मचारियों की संरक्षण देने की यह बात अब धीरे धीरे सामने आने लगी है जवा जनपद की पंचायतो मे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ पर भी बिना लेन देन के कोई कार्य भी योजना का लाभ हितग्राही को नही दिया जाता है जिससे हितग्राही को मिली योजना का कार्य अधूरा रह जाता है तथा वह अपने घर से पैसे खर्च कर उस कार्य को पूरा करवाता है इस तरह के जवा जनपद मे खुला करप्सन मचा हुआ है इन मुद्दो पर पत्रकारो द्वारा खुलाशा की जाता है तो उनको खुली तौर पर धमकी दी जाती है उनके स्वतंत्रता को छिनने का भी प्रयास किया जाता है