(विस्तार)
रुरा कानपुर देहात ! बेलुआ के पके फलों को एकत्र करके उनके बीजों को शक्कर,नमक,चाय,वाशिंग पाउडर की थैलियों में नए पौधे उगाकर वसुंधरा को हरा भरा बनाने के लिए बचपन से ही समर्पित पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित की पुत्री शान्या का पर्यावरण से लगाव तब और बढ़ गया जब उसने कक्षा पाँच में अध्ययनत रहते क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रनियाँ से विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्र कला की ओपन स्पर्धा में जनपदीय प्रथम पुरस्कार जीतने के साथ ही कुल चार बार प्रथम पुरस्कार पाकर केन्द्रीय विद्यालय माती को गौरवान्वित किया और आज भी अपने खाली समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए बीजारोपण और पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के संवैधानिक दायित्व को निभाने में पीछे नहीं रहती हैं
भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा उत्सव में युवा आदर्श पुरस्कार प्राप्त शान्या के राष्ट्र हितैषी कार्य के लिए बिहार की उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनूदेवी ने कालीदास रंगालय पटना में सम्मानित किया था और नेपाल देश के प्रदेश प्रमुख द्वितीय महामहिम राज्यपाल श्री रत्नेश्वर कायस्थ भी सम्मानित कर चुके हैं! शान्या ने कानपुर चिड़ियाघर निदेशक श्री दीपक कुमार के कर कमलों से विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्र कला में प्रथम पुरस्कार पाकर अपने जनपद को गौरवान्वित किया था इसके साथ ही शान्या ने अपनी बगिया में मोर, खरगोश, कबूतर,जल मुर्गी, म्होखो, बुलबुल के लिए दाना पानी की हरदिन व्यवस्था करना कभी भी नहीं भूलती बताते चलें शान्या ग्रेपलिंग खेल में दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक और दक्षिण एशियाई देशों के बीच से भूटान देश से स्वर्ण पदक जीत कर भारत देश का नाम रोशन कर चुकी हैं!